रांची, मार्च 18 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। रामनवमी, सरहुल और ईद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनगड़ा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ जयपाल सोय ने किया जबकि संचालन थाना प्रभारी गौतम रजवार ने किया। प्रशासन ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी और सरहुल के जुलूस को पारंपरिक रूट से और पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हैं। सभी अखाड़ा कमेटियों से अपील की गई है कि वे जुलूस के दौरान वालंटियर्स तैनात करें। उपद्रवियों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा,...