नई दिल्ली, जनवरी 7 -- जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर भड़काऊ नारे लगाने वाले मामले पर JNU के सुरक्षा प्रमुख ने प्रॉक्टर को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं से जुड़े अदालती फैसले के बाद छात्रों की एक छोटी सभा भड़काऊ नारों में बदल गई। रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मौके पर लगभग 30-35 छात्र मौजूद थे। मुख्य सुरक्षा अधिकारी (CSO) ने इस सभा में कथित रूप से शामिल कई प्रमुख छात्रों की पहचान की है।रिपोर्ट में क्या लिखा है? रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि कार्यक्रम शुरू में शांतिपूर्ण था, लेकिन जमानत याचिकाओं पर अदालती फैसले के बाद सभा का मिजाज और तरीका काफी बदल गया। आरोप है कि कुछ छात्रों ने अत्यधिक आपत्तिजनक, उत्तेजक और भड़काऊ नारे लगाने शुरू कर दिए। इन नारों को भारत क...