पिथौरागढ़, जून 22 -- पिथौरागढ़। भड़कटिया क्षेत्र में एक महिला को सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 50 वर्षीय तारा देवी अपने मकान का कमरा खोल रही थी। इसी दौरान एक सांप ने उनके पांव में डस लिया। घटना के बाद पति उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया। बताया महिला की स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...