पिथौरागढ़, अप्रैल 21 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे भड़कटिया क्षेत्र में पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा शिविर लगाया। मंगलवार को डिप्टी सीवीओ डॉ. लाल सिंह सामंत के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से 51 पशुओं की जांच की और पशुपालकों को दवा बांटी। इसके अलावा पशुपालकों को चारा बीज का भी वितरण किया। शिविर में सात पशुओं में एंटी रेबीज का टीकाकरण भी किया गया। डिप्टी सीवीओ ने पशुपालकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी और उन्हें लाभ उठाने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...