पूर्णिया, मार्च 21 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। भठैली गांव में दो दिवसीय कबीर सत्संग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। संतों ने कबीर साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए मानव एकता, प्रेम और सद्भाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कबीर ने छुआछूत और बाहरी आडंबर का विरोध करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। आपसी विवाद से समाज कमजोर होता है और इसका लाभ अन्य लोग उठाते हैं। सत्संग में कटिहार से स्वामी संजीवन साहेब, रामपुर तिलक से स्वामी अनुपम साहेब, पूर्णिया से स्वामी जितेंद्र साहेब, गिद्धेश्वर धाम से स्वामी रणजीत साहेब तथा बेला बसमतिया से स्वामी कुंदन साहेब ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं फुलेश्वरीजी समेत अन्य साध्व...