देवरिया, फरवरी 10 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भठवा तिवारी गांव निवासी अंजनी तिवारी की सुपुत्री सलोनी तिवारी ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन किया है। सलोनी ने इसरो द्वारा आयोजित अखिल भारतीय तकनीकी सम्मेलन 2025 में "स्पेस डेब्रिस प्रबंधन : वर्तमान स्थिति और भविष्य की रणनीतियां" विषय पर शोध वाचन किया। यह शोध वाचन यू. आर. राव उपग्रह केंद्र, बेंगलुरु में आयोजित सम्मेलन के दौरान देशभर से आए चुनिंदा वैज्ञानिकों, इसरो से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए सलोनी तिवारी को "नमस्कार स्पेस स्टूडेंट रत्ना 2026" अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। उन्हें नेशनल स्पेस डे (23 अगस्त) को लखनऊ में आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.