भट्ठे से लौट रही महिला की पिटाई केस, दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- उदयपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे वंशा कुम्हीआइमा निवासी रेशमा सरोज पुत्री ननकऊ ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के पास स्थित भट्ठा से शुक्रवार सुबह करीब छह बजे ईंट की पथाई कर वह वापस घर आ रही थी। इसी बीच गांव के सुनील सरोज पुत्र भुलई और इनकी मां व बहन तीनों उसे लाठी से पीटने लगे। इस दौरान सुनील ने ईंट से सिर पर मार दिया। जिससे गंभीर चोट आई हैं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए चले गए। उदयपुर प्रभारी एसओ राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- मामूली बात को लेकर महिला से मारपीट, दो पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- गर्भवती महिला से मारपीट और धमकी देने में तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.