भट्ठे पर मारपीट और धमकी देने पर चार पर केस
अमरोहा, जून 10 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा उर्फ कलालखेड़ा निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित जैबा इसलाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को करीब तीन बजे गांव स्थित भट्टे पर जैद, कमरे आलम, नमन चौधरी, रमेश रजा समेत अन्य लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति जाने आलम के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गए। महिला का आरोप है कि सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की। साथ ही भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.