सुल्तानपुर, अप्रैल 17 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), सुलतानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव में एक ईंट भट्ठे पर दबंगों ने मजदूरों पर हमला बोल दिया। मारपीट में तीन मजदूर घायल हो गए, जबकि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। गांव निवासी रामजीत पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके ईंट भट्ठे पर बुधवार की शाम मजदूर राशन लेकर पहुंचे थे। इसी बीच गांव के ही सूरज, फूलचंद, सचिन, मंगल, अंकित व अम्बिक समेत कई लोग भट्ठे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मजदूरों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दीपक, सुनील तथा आमिर गंभीर रूप से घायल हो गए। भट्ठा मालिक ने गुरूवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज है, जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...