बदायूं, जून 13 -- वजीरगंज। हिसाब मांगने पर चालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल चालक का उपचार कराने के बाद दी गई शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वनकोटा निवासी अर्जुन पुत्र महेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता महेश एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करते थे। 2 जून को अमन पुत्र अरविंद वार्ष्णेय ने उनके पिता से कहा कि उनकी जगह दूसरा चालक रखा जाएगा। आरोप है कि हिसाब मांगने पर अमन, भट्ठे के मुनीम टिंकू और दूसरे मुनीम पंडित ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और डंडों से मारपीट की। यह भी पढ़ें- भट्ठे पर चालक से मारपीट, तीन पर मुकदमा शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले ...