इटावा औरैया, मई 24 -- इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे के पास संचालित एक ईंट भट्टे पर कथित लापरवाही के चलते 67 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। ईंटों का चट्टा गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि परिवार ने भट्टा संचालकों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फुलरई गांव निवासी ज्ञानसिंह पुत्र हीरालाल लंबे समय से क्षेत्र के एक भट्टे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। शनिवार को वह रोज की तरह काम पर गए थे। काम के दौरान अचानक ईंटों का चट्टा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर ज्ञानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने आनन-...