बदायूं, जुलाई 10 -- उसावां, संवाददाता। मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर स्थित एक भट्ठे की चिमनी पर आकाशीय बिजली गिरने से काफी नुकसान हो गया। बिजली गिरने से चिमनी क्षतिग्रस्त हुई और कई विद्युत उपकरण जल गए। गनीमत रही कि वहां काम कर रहे दो मजदूर बाल-बाल बच गए। गुरुवार को तेज बरसात के दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित पवित्र ईंट उद्योग की चिमनी पर पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरने से चिमनी का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय चिमनी के पास काम कर रहे दो मजदूर सुरक्षित बच गए। बिजली का असर भट्ठे के पास बने एक मकान पर भी पड़ा, जहां नरेश सिंह पुत्र श्याम सिंह के घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: दूसरे दिन भी आकाशीय बिजली का कहर, दो दुधारू पशुओं की मौत भट्ठा स्वामी मनोज गुप्ता का बताया जा रहा है। मा...