भट्ठी बनी भृगुनगरी, सूनी पड़ीं सड़कें और बाजार
बलिया, मई 21 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भृगुनगरी गुरुवार को भी कड़ाके की धूप और गर्मी से तड़पती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसे में तल्ख बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में तो सड़क-बाजार ही नहीं, घर की दीवारें भी दहक ही रही थीं, रात में भी गर्मी का ताप महसूस किया गया। ऊपर से बिजली की कटौती और ट्रिपिंग ने बेहाल कर दिया। लोग रात में चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं।पारा चढ़ने के साथ ही बिजली भी तकलीफ देने लगी है। विभाग का कहना है कि डिमांड बढ़ने के चलते ओवरलोडिंग हो रही है। यह भी पढ़ें- पारा@42 डिग्री, आसमान से बरसी आग इससे ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मरों के फूंकने और केबल जलने की शिकायतें भी आ रही हैं। उनकी मरम्मत कर आपूर्ति सुचारू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.