जहानाबाद, दिसम्बर 27 -- कांडों में वांछित व शराब मामले के 12 आरोपित गिरफ्तार जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के धंधेबाजों और आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन ने छापामारी अभियान तेज किया है। शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। नगर थाना के अलावा पाली, हुलासगंज, सिकरिया व विभिन्न थाने की पुलिसकर्मियों ने छापेमारी के क्रम में 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया जिसमें कांडों व वारंट मामले में सात और पांच लोग शराब मामले के आरोपित शामिल हैं। चोरी की एक बाइक बरामद किया गया है। आरोपितों के विरूद्ध कानूनी कार्रबाई की गई है। शनिवार को एसपी विनीत कुमार के हवाले से यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार एसपी के निर्देश के आलोक में शराब का ...