जहानाबाद, जनवरी 4 -- छापेमारी में निर्मित शराब जप्त, दो अपहृता बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले में सक्रिय शराब के धंधेबाजों और आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा छापामारी की जा रही है। शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। इसी क्रम में शनिवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार जिसमें शराब के मामले में चार लोग शामिल हैं। पुलिस कर्मियों ने सर्च अभियान के दौरान एक अड्डे पर बनाई गई भट्ठी को तोड़ा और वहां रखी तकरीबन साढ़े छह क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर कुछ निर्मित शराब जप्त की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दो अपहृता को बरामद करने में सफलता हासिल की। रविवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध कमाई के उद्देश्य से धंधेबाजों ने बधार में भट्ठी बनाई थी...