बागपत, मार्च 25 -- बागपत। व्यवसायिक गैस की किल्लत से चौपट हो रही दुकानदारी के बीच कुछ स्ट्रीट वेंडरों ने इलेक्ट्रिक चूल्हे और इंडक्शन के सहारे दुकान फिर से शुरू कर दी है, ताकि उनकी रोजी-रोटी चलती रहे। स्ट्रीट वेंडरों में इस बात पर नाराजगी है कि रेस्टोरेंट और होटल वालों को तो गैस मुहैया हो जा रही है, लेकिन उन लोगों को नहीं मिल रही है। शहर के दिल्ली रोड पर भट्ठी के सहारे कचौड़ी-सब्जी, पूड़ी-छोले, समोसा, चाय बेच रहे दीपक कुमार ने बताया कि गैस की किल्लत जब दूर नहीं हुई, तो उन्होंने भट्ठी सुलगा ली। यहां पर सालों से दुकान चला रहे हैं, अगर अभी बंद कर देंगे तो हमारे ग्राहक चले जाएंगे। बताया कि इस मौसम में भट्ठी पर लगातार काम करना कठिन है, लेकिन मजबूरी भी है। सरकार को हम छोटे दुकानदारों के बारे में सोचना चाहिए। भट्ठी पर समोसा तल रहे सचिन ने भी गैस क...