मधुबनी, फरवरी 28 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। ईंट भट्ठा मालिकों पर बकाया 75 लाख से अधिक टैक्स भुगतान को लेकर वाणिज्य कर विभाग ने सख्त रूख अपनाया है। विभाग ने 151 ईंट भट्ठा मालिकों को आगामी 20 मार्च तक बकाया टैक्स भुगतान करने का अल्टिमेटम दिया है। ईंट भट्ठा मालिकों व संचालकों को खनन विभाग को किये गये रॉयल्टी भुगतान पर वाणिज्य कर विभाग को टैक्स देना था लेकिन उन्होंने तीन वित्तीय वर्ष का टैक्स भुगतान नहीं किया। टैक्स जमा करने को लेकर मधुबनी अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रेमचंद भारती ने अपने कार्यालय में ईंट भट्टा मालिकों व संचालकों की बैठक बुलाई और रॉयल्टी भुगतान पर टैक्स जमा करने का निर्देश दिया। बैठक में दर्जनों ईंट भट्टा मालिक एवं संचालक मौजूद थे। शनिवार को संयुक्त आयुक्त श्री भारती ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 ...