गोंडा, अप्रैल 12 -- धानेपुर, संवाददाता। भट्ठा मजदूर के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली व जिला बलरामपुर के रहने वाले रामू के मुताबिक वह गोंडा जिले के धानेपुर इलाके सुंदर घाट पूरे तेंदुआ में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काफी दिनों से रहकर काम करते हैं। आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर दस अप्रैल की रात करीब एक बजे विपक्षियों ने अपशब्द कहते लाठी डंडा से मारा-पीटा जिससे होंठ पर चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि हीरा व जगतराम निवासी गण सुंदर घाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.