कानपुर, जून 3 -- पुखरायां। कोतवाली क्षेत्र के हारामऊ गांव के निकट ईंट-भट्ठे में मजदूर की हालत बिगड़ने पर परिजन एंबुलेंस से सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। हारामऊ गांव के निकट स्थित ईट-भट्ठे में काम करने वाले जगदेव ने बताया कि भाई सहदेव मंगलवार को अचानक मजदूरी करने के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होने पर वह एंबुलेंस से अर्धबेहोशी हालत में सीएचसी लेकर आए, जहां डॉ. अनूप सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...