अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ अमरोहा देहात क्षेत्र के एक गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। 15 वर्षीय बेटी भी साथ में रहती है। आरोप है कि 17 मार्च की रात करीब 11 बजे जब वह सोकर उठे तो बेटी घर में नहीं थी। काफी तलाश किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसी दौरान मजदूर को पता चला कि उसकी बेटी को गांव का ही राज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोप है कि इस दौरान अलीशेर उर्फ शेरू नाम के युवक ने भी राज का साथ दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही। बताया कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...