बाराबंकी, अप्रैल 12 -- बाराबंकी। लोनीकटरा थाना के एक भट्टा मालिक पर श्रमिकों को बंधक बनाकर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सीतापुर निवासी एक व्यक्ति ने इस मामले में श्रमायुक्त कानपुर से शिकायत की है। सीतापुर जिला के थाना लहरपुर के गांव गनेशपुर नेवादा निवासी अंबिका ने श्रमायुक्त जीटी रोड कानपुर को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका पुत्र मुकेश लोनीकटरा थाना के एक ईंट भट्ठा पर काम करता था। उसके तीन ट्रैक्टर बुग्गी सहित, दो बाइकें भी लगी थी। मुकेश छह माह से यहां काम कर रहा है। उसके रिश्ते के 25 लोग भी काम करते हैं। आरोप है कि भट्टा मालिक व उनके कर्मचारी उनके बेटे को जातिसूचक गालियां देते हैं। पीड़ित ने बताया कि करीब 16 लाख 50 हजार रुपये मजदूरी बाकी है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.