भट्टा मजदूर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से गुहार
शामली, अप्रैल 13 -- थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में एक भट्टा मजदूर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित देवेंद्र ने आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन लोग उसे लगातार परेशान कर रहे हैं और गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। देवेंद्र ने बताया कि आरोपी बिना किसी वजह के उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने यह भी कहा कि आरोपियों में से एक व्यक्ति को वह अच्छी तरह जानता है और उससे उसे विशेष रूप से जान का खतरा महसूस हो रहा है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण देवेंद्र भयभीत है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उसने पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.