पूर्णिया, मई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।भट्ठा दुर्गाबाड़ी पूजा समिति द्वारा कवि गुरु रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संध्या में एक सांस्कृतिक आयोजन में शहर के विभिन्न संस्थाओं के कलाकारों द्वारा रवीन्द्र संगीत,नृत्य और कविता की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोरसांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम के प्रारंभ में कवि गुरु को माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संगीता डांस एंड म्यूजिक स्कूल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य से हुआ। जिसमें शामिल कलाकार रिपिका, मयूरी, आकाश, सारिका, तापसी, एलिना, भूमि, श्रेया, अर्पिता और आयुषी ने अपनी प्रस्तुति से इसमें चार चांद लगा दिया। त्रिदिप शील द्वारा प्रस्तुत ...