रुडकी, मई 2 -- ​मंगलौर। एक व्यक्ति ने तीन आरोपियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीन सगे भाइयों ने युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ​बढ़ेड़ी निवासी कुंवर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 29 अप्रैल की शाम करीब साढ़े चार बजे राणा भट्टा पीरपुरा के पास मौजूद थे। इसी दौरान जलालपुर जौरासी निवासी तीन भाई अब्बास, इकरार और समद वहां आए और किसी बात को लेकर उनके साथ उलझ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...