मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया का गुरुवार को 22 दिनों बाद ताला खुला। स्कूल की भूमि का राज्यपाल के नाम से निबंधन के बाद ग्रामीणों ने गेट का ताला खोला। इससे पहले गाजे-बाजे के साथ ग्रामीणों ने पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया। भू-दाता ओमप्रकाश साह और उनके समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। विद्यालय परिसर में प्रधान शिक्षक अशोक कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भू-दाता ने गांव में एक और विद्यालय एनपीएस भटौलिया दलित टोला के लिए जमीन दान देने की घोषणा की। इस मौके पर बीईओ सुशील कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.