सोनभद्र, मार्च 17 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत भटौलिया को जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गयी है। इससे ग्रामीणों के साथ वाहनों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इसे लेकर कई बार संबंधितों को अवगत कराया, लेकिन इस ओर उनके ध्यान न दिये जाने के कारण आज भी स्थिति जस की तस बनी हुयी है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में पप्पू, राजेंद्र, सुरेंद्र, छोटू, अजय दूबे आदि ने बताया कि तेंदू से होते हुए बहुअरा तक गई माइनर किनारे सिंचाई विभाग के माध्यम से बनायी गयी सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। इस सड़क का निर्माण संबंधित विभाग के माध्यम से करीब दस वर्ष पूर्व कराया गया था। सड़क निर्माण हुये काफी लंबा ...