नैनीताल, जून 15 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। भटेलिया में आयोजित जनमिलन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्रवासियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने मुक्तेश्वर और भटेलिया में बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण की मांग उठाई। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि पर्यटन नगरी मुक्तेश्वर में जाम की समस्या के समाधान के लिए पार्किंग निर्माण की योजना को शासन स्तर पर स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिलेगी। जनमिलन कार्यक्रम के दौरान भटेलिया के व्यापारियों ने क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने और पिछले दो वर्षों से बंद पड़े हाईटेक सुलभ शौचालय को पुनः संचालित करने की ...