सहारनपुर, मार्च 21 -- सरसावा। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने शुक्रवार को गांव भटपुरा और नवादा पहुंचकर टीन शेड हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि से आर्थिक सहायता प्रदान की। गांव भटपुरा में विधायक मुकेश चौधरी और एसडीएम नकुड़ सुरेंद्र कुमार ने हादसे में मृत पूर्व प्रधान जयपाल सैनी के पुत्र पीयूष सैनी को चार लाख का चेक सौंपा। पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, मृतक के बड़े भाई जगदीश सैनी, मास्टर जसबीर सैनी, सतीश सैनी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक व एसडीएम गांव नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले मुकेश सैनी की पत्नी ओमपुलेस और उनके पुत्र अमन सैनी को चार लाख का चेक दिया। 9 मार्च को पूर्व प्रधान जयपाल सैनी मित्र गांव नवादा निवासी मुकेश सैनी के साथ उत्तराखंड से पंचायत कार्य से वापस लौट रहे थे। तेज आंधी-तूफान ...