मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर प्रदेश के भटनी से शराब की खेप लेकर जंक्शन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस से पहुंचे धंधेबाज को आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। धंधेबाज के निशानदेही पर शराब की खेप की डिलिवरी लेने प्लेटफॉर्म एक पर पहुंचे रिसिवर को भी दबोच लिया गया। उनके पास से टीम ने 192 बोतल विदेशी शराब जब्त की।मामले में आरपीएफ के दारोगा गोकुलेश पाठक के बयान पर गिरफ्तार धंधेबाज सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा बाजार निवासी विनोद कुमार व मिठनपुरा थाना के मिस्कॉट आमगोला के रिसिवर शुभम कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट में केस दर्ज कराया। बुधवार को दोनों को रेल थाना पुलिस विशेष कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल, गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों को अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...