देवरिया, मई 24 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायर करने का प्रयास किया, हालांकि गोली मिस हो गई। जबकि पिकअप सवार पशु तस्कर पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आ गई। पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवार बाल अपचारी समेत दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच गोवंश, एक तमंचा, दो कारतूस भी बरामद किया है। फरार एक पशु तस्कर की पुलिस टीम तलाश कर रही है। गिरफ्तारी को पुलिस ने बिहार में भी दबिश दी。 यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर गिरफ्तार, साथी फरार पुलिस की कार्रवाई भटनी थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि गोरखपुर नंबर की एक पिकअप से पशु तस्कर बिहार गोवंश ले जा ...