कुशीनगर, जुलाई 18 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा कस्बे के लोहिया नगर निवासी 11 वर्षीय बालक को भटनी जीआरपी ने संदिग्ध गिरोह के चंगुल से सकुशल बचाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बालक तीन दिन पहले घर से नाराज होकर शाहजहांपुर स्थित अपनी बहन के घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।

घटना का विवरण लोहिया नगर निवासी गौतम भारती (11) पुत्र स्वर्गीय प्रसादी भारती, अपनी मां अमरावती देवी की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। वह खड्डा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर पहुंचा। वहां स्टेशन पर मिले दो युवकों ने उसे शाहजहांपुर पहुंचाने का भरोसा दिलाया और अपने साथ देवरिया के रास्ते बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठा लिया। जब ट्रेन भटनी स्टेशन पहुंची तो गौतम घर ...