अल्मोड़ा, जुलाई 11 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। महिला थाना पुलिस ने भटक रही महिला को परिजनों से मिलाया। प्रभारी जानकी भंडारीने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिला साईं मंदिर के पास भटक रही है। सूचना पर कां तुलसी गोस्वामी, द्रौपदी सुयाल, पूजा बिष्ट मौके पर पहुंचे और महिला को वन स्टाफ सेंटर लेकर आए। वहां पूछताछ में महिला बाड़ेछीना निवासी निकली। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर मानसिक कमजोर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...