बरेली, दिसम्बर 24 -- बरेली। शीशगढ़ में लखा के पास लावारिस भटक रही मानसिक रूप से कमजोर महिला को पुलिस ने उसके घर पहुंचाया। पुलिस को सूचना मिली कि एक लावारिस महिला लखा गांव के किनारे पुलिया के पास भटक रही है। वह कुछ भी नहीं बता पा रही है। प्रभारी निरीक्षक थाना शीशगढ़ ने मिशन शक्ति टीम को मौके पर भेजा। टीम महिला को लेकर थाने आई। वह मानसिक रूप से कमजोर लग रही थी। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समीम और पति का नाम आरिफ बताया। काफी पूछताछ के बाद उसने पता गांव कुरईंया थाना किच्छा जिला ऊधमसिंहनगर बताया। जानकारी के बाद पुलिस ने महिला को उसके घर पहुंचाया और उसकी भाभी रिफा को सुपुर्द किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...