चाईबासा, मई 27 -- गुवा । गुवा सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह, पिता धरम सिंह, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं, भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। युवक के दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली राहतपुलिस की सक्रियता थाना प्रभारी ने युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसका फोटो साझा कराया तथा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आया और पता चला कि संदीप सिंह गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है। पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत युवक के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उसे सुरक्षित वापस लाने की ...