आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों की भारी छूट और नकली दवाओं के विरोध में बुधवार को जिलेभर के दवा कारोबारियों ने मेडिकल स्टोर बंद रखे। शहर समेत पूरे जनपद में करीब दो हजार दवा की दुकानों पर ताले लटके रहे। इससे लगभग तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल का सबसे अधिक असर अस्पतालों और नर्सिंग होम में इलाज कराने पहुंचे मरीजों पर पड़ा। दवाएं नहीं मिलने से मरीज और तीमारदार पूरे दिन परेशान रहे। केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर हुई ई बंदी के दौरान शहर की प्रमुख दवा मंडियां एलवल और पुरानी कोतवाली भी पूरी तरह बंद रहीं। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने तीन सूत्री मांग के समर्थन में औषधि निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में 1,100 से अधिक मरीज पहुंचे थे। गर्मी बढ़ने क...