लखनऊ, अप्रैल 7 -- मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के कालेश्वरपुरम स्थित सात साल का मदरसा छात्र भटक कर रायबरेली हाईवे के पास पहुंच गया। सड़क के किनारे खड़े रो रहे बच्चे को देख उधर से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक ने मोहनलालगंज पुलिस चौकी पहुंचा दिया, जहां पुलिस ने सोशल मीडिया में बच्चे का फोटो वायरल करवाया जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के सुपुर्द किया।आलमबाग में रहने वाले अनवर का सात साल का बेटा ईशान सोमवार को मोहनलालगंज के कालेश्वरपुरम में स्थित मदरसे में रह कर पढ़ाई करने के लिए आया था। मंगलवार की दोपहर नमाज पढ़ने के समय वह मदरसे से बाहर निकल आया और भटकते हुए रायबरेली हाईवे पर पहुंच गया। वहां उसे रोते देख ईरिक्शा चालक ने उसे मोहनलालगंज पुलिस चौकी पहुंचाया। चौकी पहुंचे चाचा समीर भतीजे को अपने साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...