बिहारशरीफ, मार्च 12 -- भटकी युवती पहुंची देवपुरी गांव, पुलिस ले गयी अपने साथ शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी प्रखंड की सनैया पंचायत के देवपुरी गांव में बुधवार को एक युवती भटककर पहुंच गई। युवती अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास स्थित सुंदरपुर गांव निवासी बता रही है। युवती ने बताया कि वह किसी शादी समारोह में शामिल होने अंबा गांव आई थीं। लेकिन, अंबा गांव किस जिले में है, यह स्पष्ट नहीं बता पा रही है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। युवती का कहना है कि जिले के किसी गांव में उसे बच्चा चोर समझकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...