सोनभद्र, मई 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। चाइल्ड हेल्पलाइन 1090 की टीम ने भटककर आई मूक-बधिर बालिका को मंगलवार को उनके परिजनों के सुपूर्द किया। वह सोमवार की शाम को राबर्ट्सगंज सब्जी मंडी के पास भटकती मिली थी। बालिका के पास मौजूद बैग में मिली अस्पताल की पर्ची से उसकी पहचान हुई। राबर्ट्सगंज सब्जी मंडी के पास सोमवार शाम भटक कर आई एक मूक-बधिर बालिका के बारे में स्थानीय लोगों ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और सहयोगी सुपरवाइजर सुधा गिरी के साथ बालिका को संरक्षण में लिया। इसके बाद बालिका को कोतवाली रॉबर्ट्सगंज लाया गया। बालिका कुछ भी बताने या सुनने में सक्षम नहीं थी। बालिका अपने साथ एक बैग लिए थी, जिसकी तलाशी लेने पर टीम को एक चिकित्सकीय परीक्षण की पर्ची मिली। पर्ची में गांव...