बदायूं, अप्रैल 13 -- महिला थाना पुलिस ने घर से नाराज होकर निकली एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। रविवार को महिला थाना प्रभारी व मिशन शक्ति टीम रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही थी, तभी एक करीब 18 वर्षीय युवती अकेली और परेशान हालत में घूमती मिली। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह मीरा सराय, थाना सिविल लाइन क्षेत्र की निवासी है और चाचा द्वारा डांटने पर घर से निकल आई थी। सूचना मिलने पर युवती के चाचा और ताऊ महिला थाना पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि मोनी उनके भाई सतीश मौर्य की बेटी है, जो नाराज होकर घर से चली गई थी। महिला थाना पुलिस ने युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...