भदोही, जून 27 -- भदोही, संवाददाता। जिले में यूपी-112 के जवानों ने एक बार फिर भटकी महिला को उसके स्वजनों से मिलाने का काम किया। शुक्रवार को जवानों को सूचना मिली कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के वेदपुर गांव में एक महिला भटकी हुई आई है। कुछ ही मिनटों में पहुंचे जवानों ने महिला के निवास स्थान के बारे में जानकारियां एकत्रित करना शुरू किया। उसके बाद गांव के प्रधान से संपर्क करके महिला के ससुर एवं स्वजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस नेक कार्य को लोगों ने सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...