भटकी किशोरियों को फांसने के लिए स्टेशन पर देह व्यापारियों का जाल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रेल से सफर करने वाली अकेली या भटकी किशोरियों और युवतियों को निशाना बनाने के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर देह व्यापारियों का संगठित नेटवर्क सक्रिय है। पिछले एक साल में स्टेशन से पांच किशोरियों को फंसाकर देह व्यापार के अड्डों तक पहुंचाया जा चुका है। लगातार मामले सामने आने के बावजूद रेल पुलिस इस रैकेट को तोड़ नहीं पा रही है। अब जिला पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए मानव तस्कर विरोधी सेल को सादे लिबास में अभियान चलाने का निर्देश दिया है。
पुलिस की कार्यवाही पुलिस जांच में सामने आया है कि इस रैकेट में कई ऑटो चालक सीधे शामिल हैं। स्टेशन पर अकेली दिखने वाली लड़कियों को ये होटल, ट्रेन या घर पहुंचाने के बहाने अपने साथ ले जाते हैं और फिर उन्हें सेक्स रैकेट चलाने वाले दलालों को बेच देते हैं।
बचाव के प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.