भटकर आई किशोरी को परिजनों को सौंपा
गढ़वा, जून 6 -- कांडी। थाना अंतर्गत कांडी बाजार में एक 13 वर्षीय लड़की कहीं से भटक कर अकेले आ गयी थी। उसकी सूचना थाना प्रभारी अशफाक आलम को प्राप्त हुई। थाना प्रभारी के द्वारा तत्काल किशोरी को थाना परिसर में लाया गया। लड़की के माता-पिता का नाम सत्यापन के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। बच्ची बिहार के रोहतास जिले के बहराइच गांव की रहने वाली है। बाद में हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी लड़की के चाचा चुन्नू रजवार को सुपुर्द कर दिया गया। लड़की ने पूछताछ के क्रम में बताया कि वह अपने परिजनों द्वारा डांट फटकार करने के कारण बिना बताए नाव से सोन नदी पार कर कांडी थाना क्षेत्र में आ गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.