अल्मोड़ा, अप्रैल 25 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। पुलिस ने लापता चल रहे किशोर को सकुशल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक किशोर बाजार में भटक रहा है। इस पर कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम किशोर से पूछताछ की। बताया गया कि वह ग्राम ढोडी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और घर से नाराज होकर आया है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाया और किशोर को उनके सुपुर्द किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...