लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- भीरा नहर मजार के पास सुबह करीब ढाई साल की एक मासूम बच्ची मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। बच्ची कुछ भी बताने में असमर्थ थी। भीरा निवासी गोपाल को बच्ची मिलने के बाद उसने तुरंत भीरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया और बच्ची की जानकारी साझा की। कुछ ही समय में प्रयास रंग लाए और बच्ची के परिजन सामने आ गए। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां आसरून के साथ अपने गांव अतरिया से भीरा अपनी ननिहाल आई थी। इसी दौरान वह खेलते-खेलते भटक कर नहर मजार के पास पहुंच गई थी। भीरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...