चाईबासा, अप्रैल 21 -- चाईबासा। ग्रामीण क्षेत्र से रविवार देर रात तीन बच्चे किसी कारणवश रास्ता भटककर चाईबासा पहुंच गए थे। डरे सहमे हैरान परेशान होकर बीएसएनएल ऑफिस के सड़क किनारे बैठकर रो रहे थे। मार्ग से गुजर रहे कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर पड़ी तो उन्होंने बच्चों के पास जाकर उनका घर तथा परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का काफी प्रयास किया किंतु वो लोग कुछ भी बोलने में असमर्थ थे। इसके बाद त्रिशानु राय ने मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक कन्हैया पांडेय को दी। उसके बाद तीनों बच्चों को रेस्क्यू करते हुए बालकुंज चाईबासा ले जाया गया, जहां उनको रखा गया है। यह भी पढ़ें- चाइल्ड लाइन के केबिन में रेलवे ने नहीं लगाया पंखा उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन...