भजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन कल मनाया जाएगा
मिर्जापुर, मई 22 -- मिर्जापुर,संवाददाता। चित्रगुप्त अखाड़ा एवं पीठ की बैठक गुरुवार को वासलीगंज में हुई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अखाड़ा के जिला प्रमुख पूर्व सभासद आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि 23 मई शनिवार को जन्मदिन को शहर में मनाया जाएगा। इस दिन शाम पांच बजे संकटमोचन मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, मिष्ठान्न वितरण,बरियाघाट चित्रगुप्त मंदिर पर हवन-पूजन के साथ ही केक काटा जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एड. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी,जगतगुरू चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद रहेंगे। बैठक में जिला प्रमुख आनंद श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव,शिवम श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.