मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर पर भजन संध्या व भोग, प्रसाद के बाद विशाल भंडारे के साथ बालाजी जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का समापन हो गया है। भजन संध्या में पूरी रात श्रद्धालुजन झूमते रहे और प्रात: बालाजी को भोग लगाकर विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बालाजी धाम मंदिर नई मंडी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को देर शाम मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया। भजन संध्या में देवबंद के अंबिका म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या में हापुड़ से पधारे संजू पागल व लुधियाना से संजू भारती के साथ अन्य भजन गायकों ने श्री बालाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालुजन पूरी रात झूमते व नाचने पर मजबूर कर दिया।शनिवार को प्रात: मंदिर कमेटी द्वारा हवन, कन्य...