भजन संध्या में भक्तिरस में डूबे श्रोता
पीलीभीत, मई 18 -- इनर व्हील क्लब पीलीभीत की ओर से रविवार को शहर के एक होटल में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्लब की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल और सचिव शिल्पी सेठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जनपद के प्रसिद्ध भजन गायक संजीव पराशर और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भजनों पर श्रोता देर तक झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की वरिष्ठ सदस्य लता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन सुमन गुप्ता ने आकर्षक ढंग से किया। इस दौरान डॉ. रश्मि ने भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए, जबकि अन्य पुरस्कार पुष्पा सिंह द्वारा वितरित किए गए। भक्ति, संगीत और उल्लास से भरपूर कार्यक्रम का समापन रात्रि भोज के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.