देहरादून, अप्रैल 6 -- हरिद्वार। अग्रसेन घाट पर रविवार शाम भक्ति और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों को देर तक भावविभोर बनाए रखा। खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य भजन संध्या में युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। रानीपुर स्थित अग्रसेन घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. इंजी. शिव प्रकाश अग्रवाल ने की, जबकि संचालन प्रशांत मेहता ने किया। कार्यक्रम में हरिद्वार गौरव सम्मान से सम्मानित युवा कलाकार निपुण जिंदल ने अपनी मधुर आवाज से भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कलाकार अरुण पाठक, अमिताभ बच्चन, शीना भटनाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.