गंगापार, मार्च 15 -- श्री रामचरितमानस सम्मेलन समिति सहसों द्वारा आयोजित भागवत कथा के विश्राम दिवस दूसरे दिन भजन संध्या और भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान फूलपुर सांसद प्रवीण सिंह पटेल, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष आशीष केसरवानी ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम श्रद्धा के साथ संपन्न कराया गया। इस मौके पर मनोज तिवारी, अजय केसरवानी, अरुण कुमार मिश्रा, आलोक गुप्ता, राकेश केसरवानी, जय किशन सोनी, सत्यम केसरवानी, रामबाबू केसरवानी, अमन प्रकाश केसरवानी, उमेश केसरवानी, जय कृष्ण सोनी, बबलू केसरवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...